फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of Prayagraj youth found hanging in Gorakhpur hotel

गोरखपुर: प्रयागराज के युवक का शव होटल में फंदे से लटका मिला, कर्ज और पारिवारिक कलह से था परेशान

Mon, 10 Oct 2022 12:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Oct 2022 12:09 PM IST
सार

सुसाइड नोट में आशीष ने लिखा है कि पापा जी मुझे माफ कर दीजिएगा। मैं न तो अच्छा बेटा बन पाया और न ही एक अच्छा पिता। कर्ज से परेशान हो गया हूं। मेरी वजह से पूरा परिवार परेशान होता है। इस वजह से मैं अपनी जिंदगी को खत्म कर रहा हूं।

विज्ञापन
Dead body of Prayagraj youth found hanging in Gorakhpur hotel
आशीष मिश्रा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला बाजार स्थित एक होटल के कमरे में शनिवार की देर शाम प्रयागराज के आशीष मिश्रा (38) की फंदे से लटकी लाश मिली। बताया जा रहा कि कर्ज और पारिवारिक कलह से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की है।

विज्ञापन


पुलिस को होटल के कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें, कर्ज और खुद को परिवार के काबिल न होने जैसी बातें लिखी हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उधर, फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके से साक्ष्य लिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज जिले के नैनी क्षेत्र के लेबर कॉलोनी निवासी आशीष मिश्रा (38) पुत्र उमानंद मिश्रा, वर्तमान में एक हर्बल कंपनी में एसीएम के पद पर तैनात थे। वह आठ सितंबर से ही धर्मशाला बाजार स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार को पूरे दिन आशीष कमरे में ही थे। पूरे दिन सर्विस कॉल नहीं आने पर होटल के कर्मचारियों को संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह के नेतृत्व में BJP को मिला था 56 इंच के सीने का जवाब
 

उन्होंने शाम को कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर कर्मचारियों ने गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। धर्मशाला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया तो आशीष, गमछा के सहारे पंखा से फंदा लगाकर लटके हुए थे। पुलिस ने शव को नीचे उतारवा कर कमरे की तलाशी ली तो दो पेज का सुसाइड नोट मिला। परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रविवार को परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया, जिसे लेकर वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

एक बेटे के पिता थे आशीष
रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे आशीष के पिता उमानंद मिश्रा ने बताया कि कंपनी के काम को लेकर वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। दो भाइयों में बड़ा आशीष छह वर्षीय बेटे ओम का पिता था। छोटा भाई आदित्य है, जो प्राइवेट काम करता है।

इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में नए साल से पहले तीन फोरलेन-तीन ओवर ब्रिज की पड़ेंगी नींव

शुक्रवार को पिता से मांगे थे रुपये

पिता ने बताया कि आशीष ने शुक्रवार की दोपहर फोन कर रुपये की मांग की थी। उसने बताया था कि कंपनी के काम से शनिवार शाम को दिल्ली जाना है। बस से वह दिल्ली के लिए रवाना होगा। पिता ने मदद में रुपये भी भेज दिए थे। पिता के मुताबिक, शनिवार रात आठ बजे नैनी थाने से फोन कर उन्हें आशीष के बीमार होने की बात बताई गई। यहां पर आने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई थी।

पापा जी मुझे माफ कर...
सुसाइड नोट में आशीष ने लिखा है कि पापा जी मुझे माफ कर दीजिएगा। मैं न तो अच्छा बेटा बन पाया और न ही एक अच्छा पिता। कर्ज से परेशान हो गया हूं। मेरी वजह से पूरा परिवार परेशान होता है। इस वजह से मैं अपनी जिंदगी को खत्म कर रहा हूं। अंत में उसने फिर लिखा है कि पापा मुझे माफ कर दीजिएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed