{"_id":"63d8c615debd0110d50d9905","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-hanging-from-tree-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर से लापता युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश, खुदकुशी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर से लापता युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश, खुदकुशी की आशंका
Tue, 31 Jan 2023 01:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Jan 2023 01:11 PM IST
सार
थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला खुदकुशी का है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
दुर्गेश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पीपीगंज इलाके के बंधुपुर में पेड़ से लटकती सोमवार को युवक की लाश मिली। वह रविवार को घर से निकला था और तभी से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गुलरिहा के सरहरी निवसी दुर्गेश (25) पुत्र रमाकांत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दुर्गेश बैंगलुरु में रहकर पेंट पालिश का काम करता था। उसकी शादी आठ मई में होने वाली थी। इस वजह से दस दिन पहले वह घर आया था।
विज्ञापन
घरवालों के मुताबिक, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दुर्गेश रविवार शाम में चार बजे के करीब घर से निकल गया था और फिर घर नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे कि इसी बीच सोमवार सुबह उसका शव मिल गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला खुदकुशी का है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।