फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of married woman found hanging in Gorakhpur

UP: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, परिवार बोला- पति, सास और ससुर पर मार डाला फिर पंखे से लटकाया

Sun, 10 Sep 2023 01:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Sep 2023 01:13 PM IST
सार

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पति, सास और ससुर पर हत्या कर पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging in Gorakhpur
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के पीपीगंज थाना इलाके के कहरपुरवा गांव में शुक्रवार को विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली। ससुराल वाले दाह संस्कार की तैयारी में थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को पंखे से लटकाया गया।
विज्ञापन


हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। जानकारी के मुताबिक, कहरपुरवा गांव निवासी विमलेश किसान हैं। वह घर पर रहते हैं। उनकी पत्नी सीमा (35) का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव मिलने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। विवाहिता के मायके वाले केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ आशीष सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed