फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of five months pregnant found hanging in gorakhpur

गोरखपुर: पांच माह की गर्भवती का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 Nov 2021 01:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Nov 2021 01:55 PM IST
सार

महिला का नाम वंदना बताया जा रहा है। वंदना पांच माह की गर्भवती थी। उसका पति हरिओम दिल्ली में नौकरी करता है। उसका मायका बांसगांव क्षेत्र के लालपुर बघराई में है।

विज्ञापन
dead body of five months pregnant found hanging in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलकूर में शुक्रवार की देर रात 19 वर्षीय गर्भवती महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


महिला का नाम वंदना बताया जा रहा है। वंदना पांच माह की गर्भवती थी। उसका पति हरिओम दिल्ली में नौकरी करता है। उसका मायका बांसगांव क्षेत्र के लालपुर बघराई में है। ससुराल में वंदना अपनी सास आरती और ससुर सुरेश के साथ रहती थी।
विज्ञापन


महिला की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पुछताछ कर रही है। पुलिस को इस मामले में अब तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी गगहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed