{"_id":"63159a814d073c2fdf1184a4","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-field-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, दो लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, दो लोग हिरासत में
Mon, 05 Sep 2022 12:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:13 PM IST
सार
परिजनों ने शव की शिनाख्त राम सजन के रूप में की। शरीर पर गंभीर चोट के निशान तो नहीं नजर आ रहे हैं, लेकिन फेंकने जैसी स्थिति में शव पड़ा था। आशंका है कि जहर देकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के हाफिजनगर गांव के पास एक खेत में रविवार सुबह राम सजन (38) का शव मिला। राम सजन बगल के गांव जमुनियां गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शनिवार रात में राम सजन अपने एक मित्र के साथ घर से निकला था। पत्नी और बेटी अलग-अलग लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस, राम सजन के दोस्त समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राम सजन ने 16 साल पहले गुंजा देवी से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बेटे और दो बेटियां हैं। गांव के पास का ही एक मित्र राम सजन से मिलने के लिए शनिवार रात में आया था। रात में वह मित्र के साथ अपने घर से निकला था और फिर लौटा नहीं। घरवाले उसकी तलाश में थे कि इसी बीच पड़ोसी गांव में एक शव मिलने की सूचना पर परिजन वहां पर पहुंचे। पुलिस भी आई।
विज्ञापन
परिजनों ने शव की शिनाख्त राम सजन के रूप में की। शरीर पर गंभीर चोट के निशान तो नहीं नजर आ रहे हैं, लेकिन फेंकने जैसी स्थिति में शव पड़ा था। आशंका है कि जहर देकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।