फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of a married woman found hanging in Gorakhpur

Gorakhpur: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

Wed, 22 Jun 2022 09:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jun 2022 09:43 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

 

विज्ञापन
dead body of a married woman found hanging in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके के माधोपुर न्यू कॉलोनी में मंगलवार सुबह गुड़िया (22) की फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर मायके वाले भी आ गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को शांत कराया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके के गेंगटा गांव निवासी नौमीनाथ साहनी की बेटी गुड़िया की शादी दो साल पहले माधोपुर न्यू कॉलोनी निवासी विजय साहनी के बेटे राहुल साहनी से हुई थी। गुड़िया का नौ महीने का एक बेटा भी है। मंगलवार सुबह मकान के कमरे से गुड़िया बाहर नहीं आई। आवाज दिया गया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद राहुल ने खिड़की के रास्ते पंखे से लटकता उसका शव देखा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पंचायत के बाद हुई थी दोनों की शादी

राहुल साहनी के घर पीछे ही गुड़िया का ननिहाल है। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे। कुछ साल पहले ही दोनों करीब आए। इसके बाद गुड़िया ने राहुल पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। साल 2020 में राहुल के घर पंचायत हुई। पंचायत में गुड़िया और राहुल की शादी कराने पर समझौता हुआ। इसके बाद दोनों की शादी हो गई। बताया जा रहा है कि राहुल बाहर रहता है और पांच दिन पहले ही घर लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed