फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body found in gorakhpur railway station

रेलवे स्टेशन पर मिला यात्री का शव, मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजा गया नमूना

Fri, 22 May 2020 03:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 May 2020 03:46 PM IST
सार

  • मेडिकल कॉलेज में होगी कोरोना की जांच, जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • आईडी कार्ड न होने से नहीं हो पाई शिनाख्त, जेब में मिले 53 रुपये

विज्ञापन
Dead body found in gorakhpur railway station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार पर गुरुवार को एक यात्री का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। कोरोना से मौत की आशंका पर स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां कोरोना जांच के लिए नमूना लेने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जीआरपी कंट्रोल रूम के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्लेटफॉर्म चार पर एक 45 वर्ष का व्यक्ति पड़ा मिला। जांच के बाद रेलवे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लिखापढ़ी के बाद पीपीई किट पहनकर सिपाहियों ने शव का पंचनामा कराया। इसके बाद शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

विज्ञापन

मेमो में मृतक को कोरोना का संदिग्ध मानते हुए जांच कराने का अनुरोध किया गया है। जीआरपी कंट्रोल रूम प्रभारी रामकवल यादव ने बताया कि मृत व्यक्ति के पास कोई आईडी कार्ड न होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

उसके पास एक झोला मिला है, जिसमें कपड़े थे। उसके जेब से 53 रुपये मिले हैं। सुबह के वक्त दो ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर आई थीं। एक ट्रेन देवरिया और दूसरी सीतामढ़ी गई। अनुमान है कि इन्हीं दोनों में से किसी एक से वह आया होगा।

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि शव को एहतियात के तौर पर सुरक्षित रखवा लिया गया है। उसका नमूना जांच के लिए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed