{"_id":"5e9be6788ebc3e78bc6b7e50","slug":"dead-body-found-in-gandak-river-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: गंडक नदी में बहता शव देखकर ग्रामीणों में मची हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: गंडक नदी में बहता शव देखकर ग्रामीणों में मची हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 19 Apr 2020 02:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में रविवार को सुबह रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज के निकट छोटी गंडक नदी में शव पड़ा मिला। इसकी सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटनास्थल रामकोला और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बीच स्थित होने के कारण दोनों एक-दूसरे का क्षेत्र बताते हुए शव बाहर निकलवाने में टाल-मटोल करती रहीं। इसके बाद नायब तहसीलदार कप्तानगंज पहुंचे। उनकी मौजूदगी में रामकोला थाने की पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
साहबगंज गांव के निकट से होकर बहने वाली छोटी गंडक नदी में करीब 60 वर्षीय किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना रविवार की सुबह किसी व्यक्ति ने एसडीएम कप्तानगंज को दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय पहुंचे।
विज्ञापन
उनके सामने शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान रामकोला थाने के एसओ धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।