फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body found in Gandak river at Deoria

देवरिया: तीन दिनों से गायब युवक का गंडक नदी में मिला शव, गांव में मचा कोहराम

Fri, 16 Apr 2021 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Apr 2021 04:06 PM IST
सार

देवरिया जिले के लार नगर के भरटोलिया वार्ड का रहने वाला है युवक, तीन दिन पहले घर से हुआ था गायब

विज्ञापन
Dead body found in Gandak river at Deoria
मृतक शरद भूषण सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में तीन दिनों से गायब युवक की गंडक नदी में उतरता हुआ शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे शरद भूषण सिंह पुत्र रमेश सिंह भरटोलिया वार्ड लार के रूप में शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लार नगर के रमेश सिंह अधिवक्ता हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा शरद भूषण सिंह लखनऊ के एक कॉलेज से वकालत की पढ़ाई कर रहा था। इधर कुछ दिनों से वह गांव आया था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, 14 अप्रैल की देर रात भोजन कर टहलने की बात कहकर घर से निकला। देर रात तक नहीं लौटा। चिंतित परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले लेकिन वह नहीं मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसके घर से गायब होने की जानकारी दी गई। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी। शुक्रवार की सुबह दस बजे रावतपार रघेन गांव के ग्रामीण रावतपार घाट पर गंगा राम बाबा स्थान के तरफ भैंस चरा रहे थे तभी उन्हें नदी में एक औंधे मुंह उतराता हुआ शव दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घटना के बाद बदहवास हुए पिता

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मछुआरों के सहयोग से बाहर निकलवाया। शव मिलने की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शरद भूषण सिंह पुत्र रमेश सिंह के रूप में शिनाख्त की। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

रमेश कुमार सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। वह सलेमपुर कचहरी में वकालत करते हैं। बेटे को भी वकालत की पढ़ाई करा रहे थे। वह अंतिम वर्ष का परीक्षा देकर गांव लौटा था। शव मिलने के बाद नदी घाट पर अधिवक्ता पिता बेटे के शव को देख बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed