फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body found

Gorakhpur News: सिर कूंचकर महिला की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Sat, 21 Jan 2023 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
dead body found
सिर कूंचकर महिला की हत्या, झाड़ियों में मिला शव
विज्ञापन

- बस्ती में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गई। शव गांव से पूर्व की ओर झाड़ियों में पड़ा मिला। कपडे़ अस्त व्यस्त थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृत महिला का पति मुंबई में रहता है। तीन बेटों में दो बाहर नौकरी करते हैं जबकि वह छोटे बेटे के साथ गांव पर ही रहती थी। शुक्रवार रात करीब 8 बजे छोटा बेटा घर में अपनी मां को ढूंढने लगा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। काफी देर तक आसपास खोजने के बाद वह गांव में स्थित मंदिर को जाने वाले रास्ते पर ढूंढते हुए पहुंच गया तो झाड़ियों के पास मां की चप्पल देख चिल्लाने लगा।
विज्ञापन

शोर सुनकर कुछ और लोग वहां पहुंच गए। पास की एक झाड़ी में उसने अपनी मां का शव पड़ा देखा। सूचना पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद, कोतवाल शशांक शेखर राय फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि महिला के साथ जबरदस्ती भी की गई है। एसएचओ शशांक शेखर राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed