फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   De addiction center of BRD Medical College closed due to lack of budget

बीआरडी मेडिकल कॉलेज: बजट के अभाव में नशा मुक्ति केंद्र बंद, 33 लाख रुपये हुए थे आवंटित

Sun, 05 Sep 2021 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Sep 2021 02:35 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इसी साल खुला था 30 बेड का नशा मुक्ति केंद्र। कॉलेज प्रशासन ने लिया फैसला, बजट मिलने पर चलाया जाएगा केंद्र।

विज्ञापन
De addiction center of BRD Medical College closed due to lack of budget
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इसी साल खोला गया नशा मुक्ति केंद्र बंद हो गया है। बजट के अभाव में केंद्र में भर्ती सभी मरीजों को घर भेज दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने फैसला लिया है कि जब बजट मिलेगा तभी केंद्र चलाया जाएगा।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इसी साल फरवरी माह में जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया था। निशुल्क चलने वाले इस केंद्र में 30 बेड की व्यवस्था की गई थी। शुरुआती दिनों में केंद्र में कुछ मरीज भर्ती हुए। लेकिन इसके बाद बजट के कारण मरीजों को भर्ती करने से मना कर दिया गया। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने इस केंद्र के संचालन से हाथ पीछे खींच लिए हैं। प्रदेश सरकार ने इस केंद्र के संचालन का जिम्मा केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय को दिया है। वही, दूसरी ओर केंद्र के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालन को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। इसकी वजह से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने स्थित नशा मुक्ति केंद्र के सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। इतना ही नहीं केंद्र के संचालन में तैनात डॉक्टर समेत 14 कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

 
33 लाख रुपये हुए थे आवंटित
पूर्वांचल के युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की गई थी। यह केंद्र 30 बेड का शुरू हुआ था। इसे बढ़ाकर 60 बेड करने के निर्देश शासन की तरफ से मिले थे। इस केंद्र के निर्माण के लिए राज्य मद्यनिषेध विभाग की तरफ से 33 लाख रुपये आवंटित भी हुए थे। केंद्र के निर्माण के बाद इसके संचालन के लिए रकम आनी थी। लेकिन अब तक कोई रकम नहीं मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालन के लिए बजट नहीं है। इसकी वजह से मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। बजट के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा। जैसे बजट आता है वैसे ही केंद्र का संचालन फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed