{"_id":"64995f0518799c9d1b06cc26","slug":"ddu-student-alleges-removal-of-name-from-list-of-toppers-2023-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: छात्रा ने टॉपर्स की सूची से नाम हटाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: छात्रा ने टॉपर्स की सूची से नाम हटाने का लगाया आरोप
Mon, 26 Jun 2023 03:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jun 2023 03:18 PM IST
सार
टॉपर लिस्ट में अपना नाम नहीं देखने पर एमए प्राचीन इतिहास की ही एक अन्य छात्रा प्रियंका यादव शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पहुंचीं और आपत्ति जताई। इसके बाद नाम में बदलाव कर प्रियंका यादव का नाम टॉपर लिस्ट में दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रा ने गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह के लिए जारी टॉपर्स की सूची से अपना नाम हटाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने परीक्षा नियंत्रक को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विषय की छात्रा पूनम शुक्ला ने परीक्षा नियंत्रक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 जून को जारी टॉपर्स लिस्ट में उनका नाम था। लेकिन बिना बताए उनका नाम हटाकर दूसरे का नाम दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना न तो उनको दी गई और ना ही विभाग को। शनिवार को पूनम पात्रता प्रमाण पत्र जमा करने पहुंचीं तब पता चला कि वह टॉपर नहीं बल्कि कक्षा में तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
टॉपर्स आज जमा कर सकेंगे पात्रता प्रमाण पत्र
उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो टॉपरों की सूची में एमए प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के टॉपर के रूप में पूनम शुक्ला का नाम दर्ज था। टॉपर लिस्ट में अपना नाम नहीं देखने पर एमए प्राचीन इतिहास की ही एक अन्य छात्रा प्रियंका यादव शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पहुंचीं और आपत्ति जताई। इसके बाद नाम में बदलाव कर प्रियंका यादव का नाम टॉपर लिस्ट में दर्ज कर लिया गया।
गोविवि के टॉपस सूची में शामिल छात्र पात्रता प्रमाण पत्र 26 जून को सोमवार की शाम पांच बजे तक जमा कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता विश्वविद्यालय की वेबसाइट से पात्रता प्रमाण पत्र का प्रिंट लेकर अंकतालिकाओं की छायाप्रति विभागाध्यक्ष/संकायाध्यक्ष, प्राचार्य से प्रमाणित कराकर जमा कर दें। जमा नहीं करने वाले छात्र दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
गोविवि के टॉपस सूची में शामिल छात्र पात्रता प्रमाण पत्र 26 जून को सोमवार की शाम पांच बजे तक जमा कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता विश्वविद्यालय की वेबसाइट से पात्रता प्रमाण पत्र का प्रिंट लेकर अंकतालिकाओं की छायाप्रति विभागाध्यक्ष/संकायाध्यक्ष, प्राचार्य से प्रमाणित कराकर जमा कर दें। जमा नहीं करने वाले छात्र दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।