फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU server down, teachers and students troubled from campus to colleges

Gorakhpur News: डीडीयू का सर्वर ठप, कैंपस से कॉलेजों तक शिक्षक व छात्र परेशान

Sat, 02 Dec 2023 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2023 06:22 AM IST
विज्ञापन
DDU server down, teachers and students troubled from campus to colleges
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट का सर्वर ऐन वक्त पर एक बार फिर ठप पड़ गया है। पिछले तीन दिनों से कैंपस के विद्यार्थियों से लेकर कॉलेजों तक में माइनर कोर्स के फॉर्म भरने में सभी के पसीने छूट जा रहे हैं। बीच में कभी सर्वर ठीक भी हुआ तो पिछला भरा हुआ डाटा भी समाप्त होने की शिकायतें आ रही हैं। सर्वर कब तक ठीक होगा, यह कोई नहीं बता पा रहा।
विज्ञापन


डीडीयू में स्नातक और परा स्नातक के माइनर पाठ्यक्रम के विषय चुनने और उनके फॉर्म भरने की तिथि डीडीयू प्रशासन ने पहले 21 से 28 नवंबर तक निर्धारित की थी। बताते हैं कि 28 को अचानक सर्वर ठप पड़ गया। कॉलेजों ने इसकी शिकायत की। इसके बाद इसकी तिथि दो दिन के लिए बढ़ा दी गई थी। इस दौरान भी सर्वर की गति कभी बेहद धीमी रही तो कभी ठप पड़ गया। इसे देखते हुए अब 4 दिसंबर तक माइनर कोर्स के फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी गई है। सर्वर ठप होने को लेकर सौ से अधिक कॉलेजों ने शिकायत की है।
विज्ञापन


...
एजेंसी के साथ बैठक आज
डीडीयू के आईटीसी सेल के समन्वयक प्रो. मनीष मिश्र ने बताया कि वेबसाइट रूक-रूक कर काम कर रही है। करीब 80 प्रतिशत तक विद्यार्थियों के फॉर्म भरे जा चुके हैं। अभी इसका पूरा काम एजेंसी देखती है। एजेंसी के साथ शनिवार को बैठक की जाएगी। जरूरत पड़ी तो एजेंसी के काम को डिसेंट्रलाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
कैंपस के छात्रों या कॉलेजों से जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण की कोशिश हो रही है। डीडीयू के छात्रों को फॉर्म भरने में समस्या आ रही है तो वे अपने विभागों में संपर्क करें।
डॉ कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डीडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed