{"_id":"5f7417f47b83bd51f12fc2f2","slug":"ddu-registrar-issued-orders-will-employees-not-entry-in-university-due-to-not-corona-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कोरोना की जांच नहीं कराए हैं तो ड्यूटी नहीं कर पाएंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कोरोना की जांच नहीं कराए हैं तो ड्यूटी नहीं कर पाएंगे'
Wed, 30 Sep 2020 11:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
गोरखपुर विश्वविद्यालय (गोविवि) में अब सभी कर्मचारियों को कोरोना की जांच कराना अनिवार्य है। जो कर्मचारी कोरोना की जांच नहीं कराएंगे वे ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। विवि प्रशासन ने बगैर कोरोना जांच के कर्मचारी की ड्यूटी पर रोक लगा दी है। कर्मचारी अगर सरकारी कैंप में जांच नहीं कराएगा तो उसे एक हफ्ते के अंदर प्राइवेट लैब से जांच कराकर रिपोर्ट कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को यह आदेश जारी कर दिया। विश्वविद्यालय कैंपस में कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया जा रहा है। लेकिन जांच से विश्वविद्यालय के कर्मचारी बच रहे हैं। इसकी सूचना रजिस्ट्रार व कुलपति को मिली तो मंगलवार को रजिस्ट्रार ने सभी कर्मचारियों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने आदेश में कहा है कि विश्वविद्यालय में ड्यूटी करने वाले हर कर्मचारी को कोरोना जांच कराना होगा। कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे कैंप में जांच करा लें या प्राइवेट लैब से जांच कराकर उसकी रिपोर्ट एक हफ्ते में कार्यालय में जमा करें।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को 230 लोगों ने विश्वविद्यालय में कोरोना जांच कराई तो दो पॉजिटिव मिले। आज भी विश्वविद्यालय में कोरोना की जांच के लिए कैंप लगाया गया है।