गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब हो रही है शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। स्नातक की परीक्षाएं 29 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्तूबर तक होंगी जबकि परास्नातक की परीक्षाएं 5 अक्तूबर से शुरू होकर 13 अक्तूबर को खत्म होगी।
प्रवेश परीक्षा के समंवयक डॉ. राजवंत राव ने बताया कि स्नातक की सभी परीक्षाएं दोपहर 2:00 से 4:00 के बीच होंगी। जबकि परास्नातक की परीक्षाएं दोनों पालियों सुबह 9 से 11 बजे तथा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी।
ये है समय सारणी
प्रो. राव ने बताया 29 सितंबर को बीएससी बायो, 30 सितंबर को बीकॉम, 1 अक्तूबर को बीएससी मैथ, 3 अक्तूबर को बीए, 5 अक्तूबर को बीएससी कृषि, 6 अक्तूबर को बीएससी नर्सिंग, 7 अक्तूबर को बीए एलएलबी, 8 अक्तूबर को बीबीए, 9 अक्तूबर को बीएससी होम साइंस, 10 अक्तूबर को बीसीए, 12 अक्तूबर को बीएससी फिजियोथैरेपी और 13 अक्तूबर को बीएससी एमएलटी की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी।
वहीं परास्नातक की कक्षाओं में 5 अक्तूबर को एमए हिंदी, इकोनॉमिक्स, माइक्रोबायोलॉजी होमसाइंस, एमएससी एजी, बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक, 6 अक्तूबर को एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, एमकॉम, 7 अक्तूबर को मनोविज्ञान, उर्दू एमएससी जूलॉजी, एमएससी फिजिक्स, 8 अक्तूबर को एमए सोशियोलॉजी, एमएससी बॉटनी, एमएससी मैथमेटिक्स, 9 अक्तूबर को एमए मॉडर्न हिस्ट्री, एंसीएंट हिस्ट्री, एमएससी केमिस्ट्री, एलएलएम, 10 अक्तूबर को एलएलबी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीजे, 12 अक्तूबर को एमएड पेपर फर्स्ट व सेकेंड, एमए अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, 13 अक्तूबर को भूगोल, दृश्य कला, शिक्षा शास्त्र की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी।