फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU Gorakhpur bachelor and master final year examinations will start from September 3

गोविवि: तीन सितंबर से शुरू होंगी स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 06 Aug 2020 09:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Aug 2020 09:36 PM IST
सार

  • सुबह की पॉली में ही होंगी परीक्षाएं, एक अक्तूबर तक चलेंगी
  • शासन की अनुमति मिलने के बाद शेड्यूल जारी, गोविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध

विज्ञापन
DDU Gorakhpur bachelor and master final year examinations will start from September 3
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं तीन सितंबर से शुरू होंगी। एक अक्तूबर तक चलने वाली सभी परीक्षाएं एक पॉली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होंगी। बृहस्पतिवार को परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा के शेड्यूल को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


कुलपति प्रो वीके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शासन की अनुमति मिलने के बाद परीक्षा का शेड्यूल तय कर लिया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा का विवरण जारी कर दिया। बीए, बीएससी व बीएससी (होम साइंस) अंतिम वर्ष की परीक्षा तीन सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


बीएससी (कृषि) अंतिम वर्ष की परीक्षा चार सितंबर को व बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा 10 सितंबर से शुरू होगी। परास्नातक कक्षा में भी ज्यादातर परीक्षाएं तीन सितंबर से शुरू होंगी। एमए (समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, प्राचीन-इतिहास, दर्शनशास्त्र) के अंतिम वर्ष की परीक्षा तीन सितंबर को शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी (कृषि) अंतिम वर्ष की परीक्षा चार सितंबर से शुरू होगी। 30 सितंबर तक सभी विषयों की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। एक अक्तूबर को राष्ट्र गौरव, पर्यावरण एवं मानवाधिकार अध्ययन के विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा का शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट ddugu.ac.in पर विद्यार्थी देख सकते हैं।

ये है टाइम टेबल



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed