फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU defeated ITM Gwalior 3-0

Gorakhpur News: डीडीयू ने आईटीएम ग्वालियर को 3-0 से हराया

Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
DDU defeated ITM Gwalior 3-0
आईआईटीएम मेरठ में चल रहे सेंट्रल जोन फुटबॉल(पुरुष)प्रतियोगिता 2023-24 में गोरखपुर विश्वविद्यालय
आईआईटीएम मेरठ में चल रही सेंट्रल जोन पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। आईआईटीएम मेरठ में चल रही सेंट्रल जोन फुटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की फुटबाल टीम ने अपने पहले मैच में आईटीएम ग्वालियर की टीम को 3-0 से शिकस्त दी।
क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि टीम मैनेजर डॉ. अखिल मिश्रा के अनुसार हॉफ टाइम तक आईटीएम ग्वालियर की टीम और गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम बिना किसी गोल के बराबरी पर थी। दूसरे हाफ में गोरखपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया और मैच में 2-0 की बढ़त ली।
विज्ञापन

मैच समाप्ति से कुछ देर पहले टीम के खिलाड़ी मोहम्मद अनस ने शानदार गोल करते हुए विपक्षी टीम पर 3-0 की बढ़त बनाई। विपक्षी टीम अपने पूरे प्रयास के बावजूद इस अंतर को पूरा नहीं कर सकी और गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम विजयी हुई। टीम का अगला मैच शारदा विश्वविद्यालय नोएडा से होगा। यदि वे अपने अगले दोनों मैच जीत जाती है तो वह अंतिम चार में क्वालीफाई कर जाएगी। इस जीत पर अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद प्रो. विमलेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल, प्रो. आलोक कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष प्रो. प्रत्यूष दुबे, संयुक्त सचिव डॉ. मनीष पांडेय ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed