फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU Decision on extension of entrance examinations application deadline today

गोविवि : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने पर निर्णय आज, डीवीएन पीजी में कल से करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 30 Jun 2020 05:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Jun 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
DDU Decision on extension of entrance examinations application deadline today
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड का परिणाम आने के साथ ही इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में गोरखपुर विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सभी संस्थाओं ने प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन विकल्प दिए हैं।

विज्ञापन


जाहिर है कि प्रवेश के लिए विद्यार्थी भी जानना चाहते हैं कि उनके शहर के कॉलेजों में किस पाठ्यक्रम में कितनी सीटें हैं? कई जगहों पर प्रोफेशनल कोर्स भी चल रहे हैं। प्रस्तुत है शहर के कुछ प्रमुख कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया संबंधित रिपोर्ट।
विज्ञापन


गोविवि में आज है अंतिम तिथि
गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। विद्यार्थी www.ddugu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई करने पर विचार कर रहा है। मीडिया प्रभारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को समय सीमा बढ़ाने पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट एंड्रयूज में 15 जुलाई है अंतिम तिथि
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है। प्रवेश समन्वयक डॉ. आईजी दास ने बताया कि 15 जुलाई तक विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज की वेबसाइट www.st-andrews-college.org पर आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई है।

 

डीवीएन पीजी में कल से करें ऑनलाइन आवेदन

डीवीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक जुलाई से स्नातक और परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज की वेबसाइट www.dnpgkp@gmail.com पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध रहेगा।

मारवाड़ में ऑनलाइन आवेदन शुरू
मारवाड़ के प्राचार्य डॉ. संतोष त्रिपाठी ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
  • कॉलेज                      बीए   बीएससी मैथ  बीएससी बायो  बीकॉम  बीसीए  एलएलबी  
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय   2438     350            150                 500     50      300
  • सेंट एंड्रयूज कॉलेज       1000     240            240                160     --       240
  • डीवीएनपीजी कॉलेज      1000     340           260                 240     --       --
  • मारवाड़ बिजनेस स्कूल    --          264           264                  264     66      --
  • डीएवी डिग्री कॉलेज        750      240           240                180     --       --    
  • गंगोत्री देवी महिला महावि.   
  • सीआरडी पीजी कॉलेज      660      --              --                   180     --       --

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed