फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Apply for Research Eligibility Test from today

डीडीयू : शोध पात्रता परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
DDU: Apply for Research Eligibility Test from today
पीएचडी की 1011 सीटों पर प्रवेश के लिए मार्च के दूसरे सप्ताह में परीक्षा प्रस्तावित
विज्ञापन


46 विषयों की परीक्षा के लिए 866 फूल टाइम, 55 पार्टटाइम और 90 स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में उपलब्ध हैं सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शोध पात्रता परीक्षा (रेट) 2025 का विस्तृत कार्यक्रम और सीटों का विवरण जारी कर दिया है। पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू होकर 21 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी अपना आवेदन www.dduguadmission.in पर कर सकते हैं। इस बार ऐसे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने वर्ष 2025 तक परास्नातक उपाधि प्राप्त कर ली हो। कुल 46 विषयों के लिए होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से पीएचडी की 866 फुलटाइम, 55 पार्टटाइम और 90 स्ववित्तपोषित सीटों (कुल 1011) के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


हिंदी में सर्वाधिक 85 सीटों पर प्रवेश
इस बार सर्वाधिक 85 सीटों पर हिंदी विभाग में प्रवेश लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त राजनीति शास्त्र और केमिस्ट्री में 66-66, समाजशास्त्र में 62, जूलॉजी में 60, भौतिकी में 54, बॉटनी में 53 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। कृषि संकाय के विभिन्न विषयों को मिलाकर कुल 106 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पीएचडी में इंजीनियरिंग की 28 और फार्मेसी की नौ सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जनशोध कार्यक्रम उच्च शिक्षा की उच्चतम श्रेणी है। इसकी गुणवत्ता एवं नवाचार प्राथमिकता में है। शोध पात्रता परीक्षा के जरिये हम श्रेष्ठ शोध अध्येताओं का चयन करना चाहते हैं ताकि गुणवत्ता में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
- प्रो पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed