फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Admission to 996 PhD seats, seat matrix released

डीडीयू : पीएचडी की 996 सीटों पर होगा प्रवेश, सीट मैट्रिक्स जारी

Mon, 26 Jan 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
DDU: Admission to 996 PhD seats, seat matrix released
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025 की पीएचडी की लगभग 996 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसे लेकर सीट मैट्रिक्स जारी कर दी गई है। फरवरी के पहले हफ्ते में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। फरवरी के अंत में शोध पात्रता परीक्षा-2025 (रेट) कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, नियमित पाठ्यक्रमों में पीएचडी की 866 और पार्टटाइम की 54 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। संविदा पाठ्यक्रमों में पीएचडी की 76 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में नियमित पाठ्यक्रमों में कुल 241 सीटों, जबकि महाविद्यालयों में 625 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। 18 विभागों में पीएचडी की पार्ट टाइम सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि समर्थ पोर्टल के जरिये पीएचडी में प्रवेश लिया जाना है। इसे देखते हुए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
हिंदी में सर्वाधिक 85 सीटों पर प्रवेश
पीएचडी की सबसे अधिक सीटें हिंदी विभाग में उपलब्ध हैं। वहां कुल 85 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इनमें कैंपस में 14, कॉलेजों में 67 और पार्टटाइम की चार सीटें हैं। इसी तरह जूलॉजी/पर्यावरण विज्ञान, केमिस्ट्री और राजनीतिशास्त्र में 66-66 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसके अलावा समाजशास्त्र में 62, बॉटनी/माइक्रोबायोलॉजी में 56,भौतिकी में 54, गणित और शिक्षाशास्त्र में 47-47, अंग्रेजी मेें 40 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।

---
स्ववित्तपोषित 14 पाठ्यक्रमों में लिया जाएगा प्रवेश
स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में संविदा शिक्षक अब पीएचडी करा सकेंगे। इसके तहत पहली बार कैंपस में कृषि, इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थान के कुल 14 विषयों में पीएचडी की 76 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इनमें कृषि की 27, इंजीनियरिंग की 28 और फार्मेसी की 21 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।



इस बार पीएचडी की लगभग एक हजार सीटों के लिए रेट-2025 का आयोजन किया जाएगा। कोशिश है कि फरवरी के पहले हफ्ते में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। फरवरी के अंतिम हफ्ते में शोध पात्रता परीक्षा की योजना है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed