फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU admission in all Masters courses of Gorakhpur University will start from seven

डीडीयू: परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश सात नवंबर से, यहां देख सकेंगे कटऑफ लिस्ट

Thu, 05 Nov 2020 03:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Nov 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
DDU admission in all Masters courses of Gorakhpur University will start from seven
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समस्त परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश सात नवंबर 2020 से शुरू होगा। कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय के समस्त परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिनांक सात नवंबर 2020 से प्रारंभ होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परास्नातक प्रवेश कार्यक्रम संबंधित विभागों से ही सम्पन्न होंगे। विद्यार्थियों को अपने समस्त आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित विभागों में उपस्थित होना है। प्रवेश के लिए विषयवार सूचकांक (Cutoff List) विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवेशार्थी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर सूचकांक देख सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को विश्वविद्यालय में प्रवेश के पहले दिन बीकॉम, बीएससी के अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया गया, जबकि एमएससी (कृषि) में प्रवेश की गलत सूचना से विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा। जो सात नवंबर से होना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार से स्पष्टीकरण मांगा है और विद्याथियों के आने-जाने का व्यय भी उसे करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरअसल, विश्वविद्यालय की ओर से एमएससी कृषि में भी प्रवेश की सूचना दी गई थी। लेकिन जब दूरदराज से आए अभ्यर्थियों को पता चला कि प्रवेश नहीं होगा तो वे परेशान हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत की। विश्वविद्यालय ने इसे गंभीरता से लिया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह ने बताया कि गलत सूचना जारी होने के कारण विद्यार्थियों को हुई असुविधा के दृष्टिगत संबंधित व्यक्ति से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। विद्यार्थियों को दोबारा विश्वविद्यालय तक आने में जो व्यय होगा, उसका भी वहन संबंधित व्यक्ति द्वारा ही किया जाएगा, जिससे छात्रों को भविष्य में इस तरह की कोई असुविधा न हो।


अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सिंह ने बताया कि पहने दिन बीकाम प्रथम वर्ष में 93, बीएससी प्रथम वर्ष गणित संवर्ग में 41, जीव विज्ञान में 21 तथा गृह विज्ञान में दो विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed