{"_id":"691b7ca7afd52079290a7cb1","slug":"ddu-11-nodal-centers-have-been-established-the-exam-will-be-held-at-241-centers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1138096-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : 11 नोडल केंद्र बने, 241 केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : 11 नोडल केंद्र बने, 241 केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन
- गोरखपुर में चार, देवरिया में पांच और कुशीनगर में दो नोडल केंद्र बनाए गए
- 20 नवंबर से शुरू हो रहीं विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में 20 से शुरू हो रही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर नोडल और केंद्रों की अंतिम सूची सोमवार को जारी कर दी गई। परीक्षा के लिए कुल 11 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 241 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
डीडीयू प्रशासन ने 14 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी करते हुए आपत्तियां मांगी थीं। अनंतिम सूची में कुल 236 केंद्र बनाए गए थे। आपत्तियों का निस्तारण करते हुए सोमवार को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। गोरखपुर में चार, देवरिया में पांच और कुशीनगर में दो नोडल केंद्र बनाए गए हैं। डीडीयू नोडल से सर्वाधिक 63 परीक्षा केंद्र संबद्ध किए गए हैं।
गोरखपुर में श्यामेश्वर महाविद्यालय, सिकरीगंज, बापू पीजी कॉलेज, पीपीगंज और नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज को नोडल केंद्र बनाया गया है। देवरिया में बाबा राघवदास भगवानदास पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज, बाबा राघवदास पीजी कॉलेज, देवरिया, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज, भाटपाररानी और राजकीय महाविद्यालय, इंदूपुर, गौरीबाजार को, कुशीनगर में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर और उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
-- -
नोडल केंद्रों पर जाने लगीं उत्तरपुस्तिकाएं
परीक्षाओं की शुरुआत परास्नातक कक्षाओं से हो रही है। पीजी में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। इसे देखते हुए नोडल केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचाई जाने लगी हैं। मंगलवार या बुधवार से प्रश्नपत्र भी नोडल केंद्रों पर भेजे जाएंगे। परीक्षा केंद्र अपने नोडल केंद्रों से ही उत्तरपुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र लेंगे। परीक्षा के बाद नोडल केंद्र पर ही जमा करना होगा।
--
कोट
विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार 11 नोडल समेत कुल 241 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पीजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
- डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डीडीयू