{"_id":"64830f7fa61c8daa080d582a","slug":"dcm-going-to-gorakhpur-after-loading-polythene-became-fire-ball-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल गया बड़ा हादसा: पॉलीथीन लादकर गोरखपुर जा रही डीसीएम, बीच सड़क पर बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टल गया बड़ा हादसा: पॉलीथीन लादकर गोरखपुर जा रही डीसीएम, बीच सड़क पर बनी आग का गोला
Fri, 09 Jun 2023 05:09 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Jun 2023 05:09 PM IST
सार
चालक राधे निवासी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद ने बताया कि उसने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हाइवे से जलती डीसीएम के बगल से कुछ देर तक वाहन गुजरते रहे। ग्रामीणों ने छावनी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने फायर ब्रिग्रेड बुलाकर आग बुझवाया।
विज्ञापन
डीसीएम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के पूरे हिंद गांव के पास शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे अचानक डीसीएम में आग लग गई। डीसीएम में पॉलीथीन लदी हुई थी। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गयी। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचायी। पुलिस टीम ने पूरे हिन्दू कट से जमौलिया तक एक घंटे तक हाइवे वनवे कराया। इस दौरान हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने सड़क पर फैला प्लास्टिक का मलबा हटाया। तब जाकर यातयात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
गोरखपुर से एक डीसीएम में पॉलीथीन का बैग लादकर कानपुर ले जाया जा रहा था। बस्ती अयोध्या मार्ग पर पूरे हिन्दू गांव के पास अचानक डीसीएम में आग लग गई।
इसे भी पढ़ें: मुख्य आरोपी भाजपा नेता के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, हैवानियत में गई थी बच्ची की जान
विज्ञापन
चालक राधे निवासी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद ने बताया कि उसने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हाइवे से जलती डीसीएम के बगल से कुछ देर तक वाहन गुजरते रहे। ग्रामीणों ने छावनी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने फायर ब्रिग्रेड बुलाकर आग बुझवाया।
विज्ञापन