फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Day temperature dropped by five degree Celsius due to rain

Gorakhpur Weather: आज भी बदला-बदला दिख रहा है गोरखपुर का मौसम, बारिश की संभावना

Fri, 26 May 2023 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 May 2023 09:57 AM IST
सार

गोरखपुर में बृहस्पतिवार को भी तेज हवाओं के साथ शहर के गोलघर, रुस्तमपुर, बशारतपुर, तारामंडल, मोहद्दीपुर, शाहपुर, गुलरिहा, रामजानकी नगर, गोरखनाथ जैसे इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जबकि, एम्स और खोराबार की तरफ हल्की बारिश देखने को मिली है।

विज्ञापन
Day temperature dropped by five degree Celsius due to rain
गोरखपुर मौसम समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम में लगातार देखने को मिल रहा है। शहर में बृहस्पतिवार को मौसम में हुए बदलाव की वजह से कही जमकर तो कही हल्की बारिश हुई। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक काले घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो केवल 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। शुक्रवार को भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से ही उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर शुक्रवार तक रहेगा। बृहस्पतिवार को भी तेज हवाओं के साथ शहर के गोलघर, रुस्तमपुर, बशारतपुर, तारामंडल, मोहद्दीपुर, शाहपुर, गुलरिहा, रामजानकी नगर, गोरखनाथ जैसे इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जबकि, एम्स और खोराबार की तरफ हल्की बारिश देखने को मिली है।
विज्ञापन


बुधवार को दिन में 34.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान था, जो बृहस्पतिवार को 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव शुक्रवार को भी देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed