फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Daughters will get indigenous vaccine of cervical cancer

Gorakhpur News: बेटियों को लगेगा सर्वाइकल कैंसर का स्वदेशी टीका, स्वास्थ्य विभाग ने मांगा रिकॉर्ड

Tue, 02 May 2023 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 May 2023 01:46 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज पूर्व विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ. रीना श्रीवास्तव ने कहा कि यह टीका नौ से 14 वर्ष की बच्चियों को लगाया जाएगा। पहले चरण में इसकी शुरुआत स्कूलों से होगी। बच्चियों को टीके की एक डोज ही पर्याप्त होगी।

विज्ञापन
Daughters will get indigenous vaccine of cervical cancer
सर्वाइकल कैंसर का स्वदेशी टीका। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भविष्य में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर का खतरा न हो, इसके लिए उन्हें स्वदेशी टीका लगाया जाएगा। यह टीका नौ वर्ष से लेकर 14 वर्ष की बेटियों को निशुल्क लगेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांचवीं से लेकर 10वीं तक की छात्राओं का रिकॉर्ड मांगा है। पहले चरण में टीका लगने के बाद इसे नियमित टीकाकरण अभियान में भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


टीका लगाने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था फेडरेशन ऑफ गायनेकोलाॅजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स (फाग्सी) अगले माह से सदस्यों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाने की ट्रेनिंग देगा। इसके लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष डाॅ. रीना श्रीवास्तव को उत्तर भारत का समन्वयक बनाया गया है। वह 100 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कार्यकाल से नौ माह ज्यादा कुर्सी पर विराजमान रही थीं अंजू चौधरी, मायावती ने दिया था निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रीना श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह कैंसर शुरुआती दौर में बेटियों को नहीं पता चलता है। लेकिन, जब शादी हो जाती है तो कुछ सालों बाद इसकी पहचान होती है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ने सर्वाइल कैंसर के लिए नई वैक्सीन बनाई है। इसे लगाने की अनुमति भी मिल गई है। पहले चरण में इसकी शुरुआत स्कूलों से की जाएगी। इसके बाद से इसे नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज पूर्व विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ. रीना श्रीवास्तव ने कहा कि यह टीका नौ से 14 वर्ष की बच्चियों को लगाया जाएगा। पहले चरण में इसकी शुरुआत स्कूलों से होगी। बच्चियों को टीके की एक डोज ही पर्याप्त होगी। 12 से 14 वर्ष की बच्चियों को टीके की दो डोज दी जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed