फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Daughters got together in Gorakhpur TB defeated

Gorakhpur News: गोरखपुर में बेटियों को मिला साथ, टीबी को दी मात

Tue, 22 Nov 2022 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Nov 2022 11:55 AM IST
सार

डॉ. गणेश के अनुसार, टीबी मरीजों को गोद लेने वाले लोग निक्षय पोर्टल पर निक्षय मित्र नाम से पंजीकृत किए जाते हैं। उन्हें मरीज को एक किलो मूंगफली, एक किलो भुना चना, एक किलो गुड़, एक किलो सत्तू, एक किलो तिल या गजक और एक किलो कोई अन्य पौष्टिक सामग्री आदि देना है। टीबी मरीज का मनोबल बढ़ाना है और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद प्रदान करना है।

विज्ञापन
Daughters got together in Gorakhpur TB defeated
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

टीबी (क्षय रोग) का इलाज दवा के साथ सही पोषण और भावनात्मक सहयोग मिलने पर और आसान हो जाता है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद के अनुसार इसके तमाम उदाहरण हैं।

विज्ञापन


डॉ. गणेश ने बताया कि अप्रैल 2022 में उन्होंने टीबी ग्रसित दो बेटियों को गोद लिया। पोषक सामग्री देने के साथ ही दवा के नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया। नतीजा यह रहा कि किशोरियां छह माह में ही ठीक हो गईं और अब सामान्य जीवन जी रही हैं।
विज्ञापन


टीबी को मात देने वाली किशोरी की मां के अनुसार, उसे रात में बुखार चढ़ जाता था। कई निजी अस्पतालों के चक्कर लगाए, जिसमें काफी रुपये खर्च हो गए।  आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि ब्लॉक से टीबी की निशुल्क दवा और पोषण के लिए 500 रुपये प्रति माह की दर से मदद मिलेगी। इसी दौरान डॉ. गणेश ने किशोरी को गोद ले लिया। पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ ही वह मॉनिटरिंग करते रहे। किशोरी अब एकदम स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गणेश के अनुसार, जनवरी 2022 से 15 नवंबर 2022 तक  जिले में 1,535 टीबी रोगियों को गोद लेकर मदद पहुंचाई गई। इनमें से 484 रोगी 18 वर्ष से कम आयु के थे। इनमें 695 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  

 

निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत होकर दे सकते हैं सहयोग

डॉ. गणेश के अनुसार, टीबी मरीजों को गोद लेने वाले लोग निक्षय पोर्टल पर निक्षय मित्र नाम से पंजीकृत किए जाते हैं। उन्हें मरीज को एक किलो मूंगफली, एक किलो भुना चना, एक किलो गुड़, एक किलो सत्तू, एक किलो तिल या गजक और एक किलो कोई अन्य पौष्टिक सामग्री आदि देना है। टीबी मरीज का मनोबल बढ़ाना है और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद प्रदान करना है।

इस नंबर पर करें संपर्क
राष्ट्रीय क्षय  उन्मूलन कार्यक्रम के पब्लिक प्राइवेट मिक्स (पीपीएम) समन्वयक अभय नारायण मिश्र ने बताया कि जो व्यक्ति, सामाजिक संस्थाएं और अधिकारी किसी टीबी मरीज को गोद लेना चाहते हैं वे उनके मोबाइल नंबर 8299807923 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed