{"_id":"5f9d0ac38ebc3e9bc4245d43","slug":"dara-singh-chauhan-said-zoological-park-of-gorakhpur-will-attract-international-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा गोरखपुर का प्राणी उद्यान, वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा गोरखपुर का प्राणी उद्यान, वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया खास निर्देश
Sat, 31 Oct 2020 12:27 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला।
वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि गोरखपुर का शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान एयर एवं रोड कनेक्टिविटी की सुविधाओं से संपन्न होने के कारण अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
देवरिया की चुनावी जनसभा में जाने के पूर्व वन मंत्री दारा सिंह चौहान प्राणी उद्यान का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने यहां निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और केंद्रीय प्राणी उद्यान प्राधिकरण की दो सदस्यीय टीम के सदस्यों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
पूर्व वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने सीजेडए के डॉ. देवेंद्र और लक्ष्मी नरसिम्हा से पूछा कि क्या निर्माण कार्य में सीजेडए के मानक एवं डिजाइन का अनुपालन किया गया है? दोनों सदस्यों ने बताया कि सभी बाड़ों का निर्माण मानक के अनुरूप है। बाड़ों को बेहतर बनाने के लिए किए गए अतिरिक्त कार्यों पर भी उन्होंने सहमति व्यक्त की। टीम के सदस्यों ने बताया कि कुछ छोटे-मोटे सुझाव और कमियां हैं जिन्हें दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान वन विभाग, कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम और प्राणी उद्यान निदेशालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर डीबी सिंह और प्रमोद यादव दोनों से कहा कि अब विलंब नहीं होना चाहिए। बल्कि निर्धारित अवधि दिसंबर तक निर्माण पूर्ण किया जाए ताकि लोकार्पण के लिए तिथि तय की जा सके।
पूर्व वन मंत्री ने प्राणी उद्यान निदेशालय एवं डीएफओ को निर्देश दिया कि इसके ब्रांडिंग पर जोर दिया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएफओ अविनाश कुमार, अध्यक्ष रोटरी क्लब अरविंद विक्रम चौधरी, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, संजय मल्ल, सुनील राव, रोहित सिंह, हेरिटेज फांउडेशन के अनिल कुमार त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।