{"_id":"62acc0b02965793a970962f6","slug":"dancers-approached-police-station-registered-complaint-against-orchestra-operator-gorakhpur-news-gkp440679328","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा संचालक रुपये लेकर फरार, नर्तकियां पहुंचीं थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा संचालक रुपये लेकर फरार, नर्तकियां पहुंचीं थाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्केस्ट्रा संचालक रुपये लेकर फरार, नर्तकियां पहुंचीं थाने
रामपुर कारखाना। स्थानीय कस्बे में आर्केस्ट्रा संचालक पर रुपये लेकर फरारहो जाने का आरोप लगाते हुए नर्तकियां थाने पहुंच गईं। कहा कि संचालक ने पश्चिम बंगाल से बुलाकर उनसे एक साल तक काम कराया। घर जाने का समय हुआ तो रुपये लेकर फरार हो गया। नर्तकियाें ने संचालक के खिलाफ तहरीर दी हैं। उन्होंने संचालक पर जबरन मकान से बाहर निकलवाने का भी आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल की रहने वाली मोनिका, मामूनी और प्रिया आर्केस्ट्रा नर्तकी हैं। तीनों रामपुर कारखाना कस्बे के बहरामपुर मोड़ पर किराए के मकान में रहती हैं। उन्हें मुंडेरा लाला गांव का रहने वाला एक व्यक्ति जो रामपुर कारखाना कस्बे में आर्केस्ट्रा ग्रुप संचालित करता है, अपने पास बुलवाया। पूरा सीजन उसने तीनों लड़कियों से काम कराया। लग्न समाप्त होने के बाद उन्होंने अपना हिसाब कराया। उनका आरोप है कि संचालक ने दो लाख रुपये हड़प लिया है। इसके अलावा मकान मालिक से कमरा खाली कराने का भी दबाव बनवा रहा है। जबकि उनके पास राशन खरीदने के भी रुपये नहीं बचे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। संचालक की तलाश की जा रही है।