फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dance competition organized in episode of Maa Tujhe Pranam will start

मां तुझे प्रणाम: आज से गूंजेंगे देशभक्ति के तराने, मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी

Sat, 13 Aug 2022 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Aug 2022 12:33 PM IST
सार

डांस प्रतियोगिता की थीम देशभक्ति है। लिहाजा, देशभक्ति के तराने गूजंगे और टीम के सदस्य मनमोहक प्रस्तुति देंगे। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला (14 अगस्त) को दोपहर दो बजे नगर निगम के नए भवन हॉल में ही होगा। फाइनल में छह टीमें प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन
dance competition organized in episode of Maa Tujhe Pranam will start
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में नगर निगम के नए भवन हॉल में शनिवार सुबह 10 बजे से डांस प्रतियोगिता होगी। इनमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इसका उद्घाटन नगर आयुक्त अविनाश सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया करेंगे। देशभक्ति के तरानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।

विज्ञापन


डांस प्रतियोगिता की थीम देशभक्ति है। लिहाजा, देशभक्ति के तराने गूजंगे और टीम के सदस्य मनमोहक प्रस्तुति देंगे। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला (14 अगस्त) को दोपहर दो बजे नगर निगम के नए भवन हॉल में ही होगा। फाइनल में छह टीमें प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन


पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली टीमों को प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया जाएगा। डांस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सीमा राय और शालिनी राव शामिल हैं। इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स और गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड हैं। आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड और नगर निगम गोरखपुर का विशेष सहयोग है। रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

इन टीमों के बीच मुकाबला
आरपीएम एकेडमी, एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स, आर्मी पब्लिक स्कूल, नवल्स नेशनल एकेडमी, एसएस एकेडमी, गोरखपुर पब्लिक स्कूल, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जेपी एजूकेशन एकेडमी, आत्मदीप विद्यालय, सरस्वती बालिका विद्यालय और स्टेपिंग स्टोन की टीमें हिस्सा लेंगी।

सामूहिक राष्ट्रगान के बाद निकलेगी रैली
15 अगस्त को सुबह 10 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में सामूहिक राष्ट्रगान होगा। इसके बाद रैली निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से निकलने वाली रैली विश्वविद्यालय चौराहा, ऐश्प्रा तिराहा, गणेश चौक, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौराहा, प्रेस क्लब, आंबेडकर चौक, कचहरी बस स्टेशन, छात्रसंघ चौक जाएगी, फिर गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जाकर रैली खत्म होगी।

पुलिस कर्मी भी होंगे सम्मानित
नगर निगम के नए भवन हॉल में रविवार (14 अगस्त) को अपराह्न चार बजे जिले के 21 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की मदद से पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कराई जा रही है। मुख्य अतिथि के तौर पर डीआईजी जे रविंद्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई उपस्थित रहेंगे।

 

बाइक रैली कल
देशभक्ति को प्रदर्शित करती बाइक रैली रविवार (14 अगस्त) को दोपहर 12 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से निकलेगी, जो गोरखपुर विश्वविद्यालय चौराहा, पार्क रोड होकर ऐश्प्रा तिराहा, गणेश चौक, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौराहा से डॉक्टर लेन होकर फिराक गोरखपुरी चौराहा, कैंट थाना से छात्रसंघ चौक तक जाएगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक जाकर रैली खत्म होगी।

गोलघर में बनाएंगे मानव श्रृंखला
मां तुझे प्रणाम की कड़ी में ही 14 अगस्त को सुबह 11 बजे गोलघर में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। प्रतिभा वेलफेयर सोसायटी की मदद से गणेश चौक से शास्त्री चौक तक मानव श्रृंखला बनेगी। इसमें शहर के प्रमुख डॉक्टर, शिक्षाविद, स्कूल-कॉलजों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। प्रतिभा वेलफेयर सोसायटी की सचिव करुणा भदानी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। मानव श्रृंखला के जरिए देशभक्ति का बड़ा संदेश दिया जाएगा।  

21 चौराहों पर होगा सामूहिक राष्ट्रगान
शहर के 21 चौराहों और तिराहों पर 15 अगस्त को सुबह 9 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा। आईटीएमयुक्त चौराहों पर राष्ट्रगान की धुन बजेगी। जो शहरवासी जिस चौराहे पर होंगे, वहीं खड़े होकर राष्ट्रगान करेंगे। मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट तिराहा, अग्रसेन तिराहा, बरगदवां तिराहा, खजांची चौक, पादरी बाजार, यूनिवर्सिटी चौराहा, आंबेडकर चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, शास्त्री चौक, यातायात तिराहा, असुरन चौक, काली मंदिर तिराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, ट्रांसपोर्टनगर चौराहा, नौसड़ तिराहा, रुस्तमपुर चौराहा, पैडलेगंज और अमर उजाला तिराहा पर सामूहिक राष्ट्रगान कराया जाएगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड के लिए यातायात एक साथ रोका जाएगा। हर चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस ग्रीन कॉरिडोर से निकाली जाएगी। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई और एसपी ट्रैफिक डॉ एमपी सिंह भी तैयारियों में जुटे हैं।

ये हैं हमारे सह प्रायोजक
परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, केआईपीएम टेक्निकल कैंपस गीडा, एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी, डॉक्टर राजीव गुलाटी सुपर स्पेशिलिटी डेंटल हॉस्पिटल, विंडोर फेनेस्ट्रेशन सॉल्यूशन्स, जगमग गोल्ड, सावित्री आर्थो केयर और रवि ट्रेडिंग कंपनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed