{"_id":"6513dc664286adb61104b436","slug":"dadar-gorakhpur-special-train-extended-to-45-trips-2023-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दें: दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 45 फेरों के लिए बढ़ाई गई, दो जनवरी तक चलेगी यह विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दें: दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 45 फेरों के लिए बढ़ाई गई, दो जनवरी तक चलेगी यह विशेष ट्रेन
Wed, 27 Sep 2023 01:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:10 PM IST
सार
उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन यार्ड में किए जा रहे यार्ड रिमाडलिंग कार्य के कारण बलिया से एक अक्तूबर को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी तथा गोरखपुर से दो अक्तूबर को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहले से चलाई जा रही 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी (सप्ताह में चार दिन) के संचलन अवधि का विस्तार किया गया है। 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 31 दिसंबर तक दादर से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी। वहीं 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी दो जनवरी 2024 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलेगी। दोनों गाड़ियों का 45 फेरा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को दादर से 2.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन भटनी से 00.58 बजे तथा देवरिया सदर से 01.32 बजे छूटकर गोरखपुर रात में 2.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी दो जनवरी 2024 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 2.25 बजे प्रस्थान करेगी। देवरिया सदर से 3.25 बजे, भटनी से 3.48 बजे चलकर 6.55 बजे वाराणसी तथा तीसरे दिन कल्यान से 2.43 बजे छूटकर 3.35 बजे दादर पहुंचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
दादर एक अक्तूबर को बलिया और दो को गोरखपुर से निरस्त रहेगी
उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन यार्ड में किए जा रहे यार्ड रिमाडलिंग कार्य के कारण बलिया से एक अक्तूबर को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी तथा गोरखपुर से दो अक्तूबर को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। संवाद
दादर एक अक्तूबर को बलिया और दो को गोरखपुर से निरस्त रहेगी
उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन यार्ड में किए जा रहे यार्ड रिमाडलिंग कार्य के कारण बलिया से एक अक्तूबर को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी तथा गोरखपुर से दो अक्तूबर को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। संवाद