{"_id":"6350d094e7df703ed60f70c4","slug":"cylinder-caught-fire-while-sleeping-couple-and-two-children-scorched-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सोते समय सिलिंडर में लगी आग, दंपती और दो बच्चे झुलसे, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सोते समय सिलिंडर में लगी आग, दंपती और दो बच्चे झुलसे, महिला की मौत
Thu, 20 Oct 2022 10:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा/गोरखपुर/रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा/गोरखपुर/रुद्रपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:07 AM IST
सार
महिला की मौत की खबर जब गांव बांसगांव के डाढ़ी पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रुद्रपुर में मुन्ना साहनी रहता है। गैस सिलिंडर से आग लगने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पास किराए के मकान में रहने वाले दंपती और उनके दो बच्चे मंगलवार की रात सिलिंडर में आग लगने से झुलस गए। उन्हें लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि पति और दो बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के डाढ़ी गांव के रहने वाले मुन्ना साहनी (35), पत्नी सुनीता (30), बच्चों सलोनी (9) और आर्यन (8) के साथ रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पास रामदास गुप्ता के किराए के मकान में रहते हैं। मुन्ना साहनी पेंट, पॉलिश का काम करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की रात सिलिंडर में आग लगने से चारों झुलस गए। आसपास के लोग धुआं उठते देखकर मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाए। यहां से डॉक्टरों ने चारों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बुधवार को सुनीता की मौत हो गई जबकि अन्य तीनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
महिला की मौत की खबर जब गांव बांसगांव के डाढ़ी पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रुद्रपुर में मुन्ना साहनी रहता है। गैस सिलिंडर से आग लगने की जानकारी हुई है।