फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cyber experts will contact victim virtually

Gorakhpur News: एसएसपी ने जारी किया आदेश, पीड़ित से वर्चुअली संपर्क करेंगे साइबर एक्सपर्ट

Sat, 30 Dec 2023 04:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Dec 2023 04:18 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि साइबर थाने का निरीक्षण कर आने वाले प्रार्थनापत्र पर काम कर त्वरित निस्तारण का आदेश दिया गया है। वर्चुअली साइबर एक्सपर्ट पीड़ित से संपर्क कर उन्हें जानकारी भी दे सकेंगे। इसके अलावा साइबर अपराध को रोकने के लिए कॉलेज में जाकर पुलिस जानकारी देंगी।

विज्ञापन
Cyber experts will contact victim virtually
साइबर थाने में जांच करते एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

साइबर थाने में तैनात एक्सपर्ट अब पीड़ित से वर्चुअली संवाद स्थापित कर उन्हें उनके केस में प्रगति की जानकारी देंगे। इसके लिए प्रोजेक्टर, माइक उपलब्ध कराया जाएगा। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने साइबर थाने का निरीक्षण किया और इस संबंध में आदेश दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि महिला साइबर अपराध को प्राथमिकता पर देखा जाए और इसके अलावा जो भी प्रार्थनापत्र लेकर आए, उसका समाधान किया जाए। आईटीएमएस की मदद से भी समय-समय पर जालसाजी के नए तरीकों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि वह साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई न गंवा दें।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी ने अब तक दर्ज की गई शिकायतों की समीक्षा कर उसकी प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं से वर्चुअली संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनने के लिए साइबर थाने पर प्रोजेक्टर, माइक एवं अन्य महत्वपूर्ण संसाधन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने थाने पर आवंटित सीयूजी नंबर एवं हेल्पलाइन नंबर को 24 घंटे खुला रखने के निर्देश दिए। साइबर थाने पर प्राप्त प्रार्थनापत्रों एवं शिकायतों के संबंध के सुनवाई कर त्वरित निस्तारण करने को कहा। उन्होंने साइबर थाने पर नियुक्त प्रभारी एवं स्टाफ को नववर्ष में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जिले के सभी विश्वविद्यालय, मेडिकल काॅलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

 

साइबर अपराध हो तो तत्काल यहां करें शिकायत
  • साइबर अपराध गोरखपुर का हेल्पलाइन नंबर 7839876674
  • राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in
  • साइबर अपराध गोरखपुर का ट्विटर हैंडल (X handle) @ccps_gorakhpur
  • साइबर अपराध गोरखपुर का YouTube @CYBERPOLICEGORAKHPUR

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि साइबर थाने का निरीक्षण कर आने वाले प्रार्थनापत्र पर काम कर त्वरित निस्तारण का आदेश दिया गया है। वर्चुअली साइबर एक्सपर्ट पीड़ित से संपर्क कर उन्हें जानकारी भी दे सकेंगे। इसके अलावा साइबर अपराध को रोकने के लिए कॉलेज में जाकर पुलिस जानकारी देंगी। इसके अलावा आईटीएमएस की मदद से भी एलाउंस कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed