फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cyber experts engaged in search of members of Mahakal Group

गोरखपुर पुलिस अलर्ट: महाकाल ग्रुप के सदस्यों की तलाश में लगाए गए साइबर विशेषज्ञ, मामले की जांच तेज

Wed, 24 May 2023 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 May 2023 12:50 PM IST
सार

महाकाल ग्रुप से जुड़े लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा जैनपुर गांव के प्रधान वाजिद अली की तहरीर पर दर्ज किया गया है। दूसरा केस गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर एक के तेतरिया टोला निवासी राममिलन की तहरीर पर। दोनों ही घटनाओं में महाकाल ग्रुप का जिक्र है।

विज्ञापन
Cyber experts engaged in search of members of Mahakal Group
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में महाकाल ग्रुप की दो घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए साइबर विशेषज्ञों को भी लगा दिया है। पुलिस की कोशिश है कि ग्रुप के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाए। दर्ज केस के दो आरोपियों को तो पुलिस ने उठा लिया है, लेकिन उनके मोबाइल फोन से ग्रुप के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों को ग्रुप ही डिलीट कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाने में महाकाल ग्रुप से जुड़े लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा जैनपुर गांव के प्रधान वाजिद अली की तहरीर पर दर्ज किया गया है। दूसरा केस गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर एक के तेतरिया टोला निवासी राममिलन की तहरीर पर। दोनों ही घटनाओं में महाकाल ग्रुप का जिक्र है।
विज्ञापन


प्रधान का आरोप है कि गांव के रामनरेश का बेटा महाकाल ग्रुप का सदस्य है और दोस्तों के साथ घर पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दी थी। जबकि, राममिलन का आरोप है कि शनिवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से खपड़हवा चौराहे से घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार मैजिक लेकर आ रहे चालक रोशन यादव ने बाइक में ठोकर मार दी। मैजिक की तेज रफ्तार पर टिप्पणी भी की। इसी पर चालक विवाद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कच्ची उम्र में इश्क का असर, आधी रात युवक के घर पहुंची 13 साल की किशोरी, बोली- तुझसे ही करूंगी शादी

स्थानीय लोगों ने बीचबचाव करके दोनों को घर भेज दिया। आरोप है कि उसी रात लगभग नौ बजे सूरज यादव, मुनीब विश्वकर्मा, रोशन यादव समेत महाकाल ग्रुप के दर्जन भर सदस्य खपड़हवा चौराहा स्थित बाइक सवार राममिलन के भाई अमरनाथ की किराना दुकान पर पहुंचे और कालर पकड़ कर लातों और घूसों से मारने लगे।

इन दोनों घटनाओं के सामने आने के बाद अब पुलिस पूरी कुंडली खंगाल रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि महाकाल ग्रुप से जुड़े लोगों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के साथ ही साइबर विशेषज्ञ को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed