{"_id":"5f65128f8ebc3e328f46a623","slug":"cyber-crime-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp366091444","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से 3.50 लाख रुपये की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से 3.50 लाख रुपये की जालसाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से 3.50 लाख रुपये की जालसाजी
गोरखपुर। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के खाते से 3.50 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कैंट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ट्रेजरी में डिटेल नोट कराने का हवाला देकर जालसाजों ने उनके खाते से रकम निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के सिंघड़िया के श्रवणनगर कॉलोनी निवासी चंद्र मोहन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बीते 31 अगस्त 2020 को वह सेवानिवृत्त हुए। तीन सितंबर को चंद्र मोहन के मोबाइल फोन पर किसी ने कॉल कर कहा कि भुगतान के लिए पेंशन का बिल ट्रेजरी में आया है, खाते का डिटेल चाहिए। झांसे में आकर चंद्र मोहन ने डिटेल बता दिया। जिसके बाद जालसाजों ने उनके खाते से 3.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल फोन पर निकासी का संदेश आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। बीते चार सितंबर को चंद्र मोहन सिंह ने कैंट थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।