{"_id":"5f9861af8ebc3e9bbe71398d","slug":"cyber-cell-gorakhpur-news-gkp3710203158","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल ने दो खातों में वापस कराई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल ने दो खातों में वापस कराई रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सेल ने दो खातों में वापस कराई रकम
एक से 20,193 रुपये, दूसरे खाते से उड़ाए थे 26,860 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सस्ते दाम में मोटरसाइकिल खरीदने का लालच जिले के दो लोगों पर भारी पड़ा। दोनों के खातों से हाईटेक जालसाजों ने रकम उड़ा दी। हालांकि समय रहते सूचना मिलने पर साइबर सेल ने रकम वापस करा दी।
एसपी को राजकुमार निवासी जामडीह थाना कोतवाली जिला बस्ती व राकेश कुमार निवासी पुलिस लाइन ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते से ऑनलाइन रुपये निकाल लिये जाने और फेसबुक पर सीडी डिलक्स मोटर साइकिल का विज्ञापन देखकर उसे खरीदने के चक्कर में जालसाजी का शिकार होने का प्रार्थनापत्र दिया था। इसे संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल बस्ती को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। साइबर सेल के एसआई मजहर खान(प्रभारी), आरक्षी धीरेंद्र कुमार यादव, आरक्षी मोहन यादव व आरक्षी अभिषेक कुमार त्रिपाठी के अथक प्रयास से ऑनलाइन धोखाधड़ी से निकाली गई धनराशि 20 हजार 193 रुपये और 26 हजार 860 रुपया पीड़ित व्यक्ति के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस आने से आवेदक राजकुमार व राकेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल को धन्यवाद दिया है।