{"_id":"6465c5b8188de4c3db075118","slug":"customer-service-center-operator-and-partner-arrested-for-forgery-of-2-40-lakhs-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 2.40 लाख के जालसाजी के आरोप में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक व साथी गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 2.40 लाख के जालसाजी के आरोप में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक व साथी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Thu, 18 May 2023 11:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 May 2023 11:59 AM IST
सार
डुमरी खुर्द के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर पूर्व में भी एक महिला ने फर्जी ढंग से पैसा निकालने का आरोप लगाया था। वहीं, थाने में तहरीर दिया गया तो कुछ लोग मिलकर मामले को मैनेज कराने में महिला का पैसा दिलवा दिया, ताकि केस दर्ज न हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके के डुमरी खुर्द के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने बिना खाता धारक को जानकारी दिए ही 2.40 लाख रुपये अपने और अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर लिया। पीड़िता ने जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज कर आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डुमरी खुर्द निवासी व संचालक विनय सिंह और रामपुर निवासी सत्यपाल पाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा सुधीर सिंह ने बताया कि चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरी टोला सबुनी निवासी परमी पत्नी स्व. बलवंत ने डुमरी खुर्द के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर बिना खाताधारक की जानकारी के खाते से धोखाधड़ी करके 2.40 लाख रुपये निकालने का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि परमी देवी डुमरी खुर्द स्थिति ग्राहक सेवा केंद्र (भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित) में खाताधारक है। वह अपने खाते से रकम की निकासी के लिए जब भी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाती है तो ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक व डुमरी खुर्द निवासी विनय सिंह व रामपुर निवासी सत्यपाल पाल सर्वर खराब होने का बहाना बनाकर रुपया देने से इन्कार कर देते थे।
विज्ञापन
अपने खाते में जमा धनराशि का पता किया गया तो उनकी जानकारी बिना उनके खाते से 2.40 लाख रुपये निकल चुके थे। कुल 2.40 लाख रुपये की निकासी बिना जानकारी में दोनों व्यक्तियों द्वारा फर्जी तरीके से कर लिया गया है।
डुमरी खुर्द के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर पूर्व में भी एक महिला ने फर्जी ढंग से पैसा निकालने का आरोप लगाया था। वहीं, थाने में तहरीर दिया गया तो कुछ लोग मिलकर मामले को मैनेज कराने में महिला का पैसा दिलवा दिया, ताकि केस दर्ज न हो।