{"_id":"64ee511e65864b23d808d723","slug":"cultural-activity-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-289003-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से जुड़ी है ओणम की परंपरा: रवि किशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से जुड़ी है ओणम की परंपरा: रवि किशन
Wed, 30 Aug 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में ओणम पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के साथ से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओणम पर्व पर महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ला ने मंगलवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में ओणम पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ओणम को मलयालम भाषा में थिरुवोणम भी कहते हैं। ओणम की परंपरा किसानों से जुड़ी है। 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार खेतों में अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। इस दौरान बच्चों ने कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान सांसद ने ओणम पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि यह त्योहार भगवान विष्णु के वामन अवतार को भी समर्पित है। सांसद ने कहा कि यह गर्व की बात है कि दक्षिण भारत में मनाया जाने वाले पर्व पर गोरक्षनगरी में भी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। देश की सभ्यता और संस्कृति के प्रसार का यह सर्वोत्तम उदाहरण है। इससे लोगों में देश की सभ्यता व परंपराओं को जानने और समझने का बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों के उत्थान का लगातार कार्य किया जा रहा है।