फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cultural activity

सर्वाधिक रचनात्मक विधाओं में से एक है फोटोग्राफी : कुलपति

Sun, 20 Aug 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
गोरखपुर। फोटोग्राफी की विधा मानव इतिहास की सर्वाधिक रचनात्मक विधाओं में से एक है। विश्वस्तर पर उल्लेखनीय तस्वीरों को खींचने वाले फोटोग्राफर्स का योगदान अविस्मरणीय है।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल अतुल बाजपेयी कही। वह राजकीय बौद्ध संग्रहालय व दीप्तिमान संस्कृति फाउंडेशन फॉर आर्ट कल्चर एंड हेरिटेज की ओर से राजकीय बौद्ध संग्रहालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय छायाचित्र प्रदर्शनी व कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि प्रो. एसएस दास ने फोटोग्राफी से जुड़े अपने शौकिया अनुभव साझा करते हुए इसे सुकून देने वाला बताया। प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, प्रो. निशा जायसवाल और डॉ. शिप्रा सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, शुभेन्द्र सत्यदेव, ऋतु, गौरव, शैवाल शंकर, डाॅ. शरद मणि त्रिपाठी, मिथिलेश तिवारी, उषा अग्रवाल, कादंबनी अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed