{"_id":"64cd6129b4bd839362023e95","slug":"cultural-activity-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-262283-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौ से 15 अगस्त तक चलेगा मेरी माटी, मेरा देश अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौ से 15 अगस्त तक चलेगा मेरी माटी, मेरा देश अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नौ से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, तथा नगर निकायों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। ग्राम सभाओं में बने अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त को झंडा रोहण एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से यह बताया जाएगा कि आज ही के दिन 75 साल पहले देश आजाद हुआ था। उसी उपलक्ष्य में 9 अगस्त को ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में अमृत कलश के लिए मिट्टी का संग्रह किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में माटी गीत का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार 10 अगस्त को प्राथमिक विद्यालयों में प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। शहीद स्थलों पर राष्ट्र भक्ति गीतों का गायन होगा। 11 अगस्त को विद्यालयों में वीरों की गाथा से संबंधित कहानियां सुनाई जाएंगी। इसके साथ पौधों का वितरण किया जाएगा। राशन की दुकानों पर मेरी माटी-मेरा देश का बैनर लगाया जाएगा। इसके अलावा आशा, बहुओं सहित अन्य के द्वारा प्रभात फेरी होगी।
विज्ञापन
12 अगस्त को युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, एनसीसी के कैडेट्स द्वारा मेरी माटी-मेरा देश मिनी मैराथन का आयोजन होगा। 13 अगस्त को प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चाें के लिए मध्याह्न विशेष भोजन की व्यवस्था। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को अमृत सरोवरों पर प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को समस्त ग्राम पंचायतों में मृतिका कलश तैयार करना। झंडा रोहण एवं राष्ट्रगान का समूह गायन किया जाएगा।
जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की रूप रेखा सांकेतिक तौर पर निर्धारित की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन होगा।