फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cultural activity

श्रावण महोत्सव : सूर्यकुंड धाम में शुरू हुआ 30 दिवसीय रूद्र महायज्ञ

Thu, 03 Aug 2023 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित 60 दिवसीय श्रावण महोत्सव के तीसवे दिन बुधवार को यज्ञ मंडप में वैदिक रीति रिवाज से 30 दिवसीय रूद्र यज्ञ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालकर मंगलकामना की।यज्ञ के पश्चात आयोजित श्रीविष्णु महापुराण कथा में कथावाचक पंडित अवनीश शुक्ला ने सप्त ऋषि की ओर से माता पार्वती की ली गई परीक्षा का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने किया। संचालन राष्ट्रीय पर्यावरण सेना के मंडल अध्यक्ष मदन राजभर ने किया। इस अवसर पर स्वाति दुबे, कनक लता मिश्रा, आशा गुप्ता, डॉ. राकेश वर्मा, बलराम त्रिपाठी, मनोरमा देवी, पूनम, गायत्री देवी, अभिषेक त्रिपाठी, श्रद्धा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed