फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CTET exam Cancellation of exam created panic in gorakhpur

CTET: परीक्षा निरस्त होने से मची अफरा-तफरी, निराश होकर घर लौटे अभ्यर्थी

Thu, 16 Dec 2021 09:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Dec 2021 09:32 PM IST
सार

नौसड़ के केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे देवरिया के अभ्यर्थी रतनपाल, नीतू और सोनिया ने बताया कि परीक्षा के निरस्त होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। देवरिया से आने जाने के खर्च के साथ-साथ थकान ने बेजार कर दिया है।

विज्ञापन
CTET exam Cancellation of exam created panic in gorakhpur
सीटीईटी की परीक्षा रद्द होने के बाद परेशान अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के दूसरी पाली की परीक्षा बृहस्पतिवार को निरस्त होने से परीक्षा केंद्रों के बाहरी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे-जैसे परीक्षा ढाई बजे परीक्षा शुरू होने का समय करीब आता रहा, अभ्यर्थियों की धड़कने बढ़ती रही। आखिरकार जब परीक्षा निरस्त होने की जानकारी मिली तो निराश होकर अभ्यर्थी व्यवस्था को कोसते हुए वापस लौटे।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी आसपास के जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों को उठानी पड़ी। परीक्षा के लिए केंद्रों के बाहर पहुंचने के बाद उन्हें परीक्षा के निरस्त होने की जानकारी मिली है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सर्वर क्रैश होने की वजह से शुक्रवार को दोनों पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को भी निरस्त कर दिया गया है। उसके बाद से आयोजित होने वाली परीक्षाएं अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक ही संपन्न होंगी।
विज्ञापन


नौसड़ के केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे देवरिया के अभ्यर्थी रतनपाल, नीतू और सोनिया ने बताया कि परीक्षा के निरस्त होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। देवरिया से आने जाने के खर्च के साथ-साथ थकान ने बेजार कर दिया है। केंद्र भी ऐसी जगह दिया है जिसे ढूंढने में समय ज्यादा बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोरखपुर की नंदिनी ने कहा कि पहले भी परीक्षा के निरस्त होने की जानकारी दी जा सकती थी। सभी विद्यार्थी जब केंद्र पर पहुंच गए हैं तो परीक्षा के निरस्त होने की जानकारी दी गई है। बता दें कि 13 जनवरी तक चलने वाली परीक्षा के दोनों पालियों में 4640-4640 अभ्यर्थी प्रतिदिन शामिल होंगे।

पहली पाली में 1946 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

पहले दिन नौ केंद्रों पर पहली पाली में 2320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 1946 उपस्थित व 374 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा निर्धारित समय 9.30 बजे से शुरू हुई और 12 बजे तक चली। दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन चार बजे तक सर्वर डाउन रहने व तकनीकी गड़बड़ी के कारण जब परीक्षा शुरू नहीं हुई तो सीबीएसई द्वारा परीक्षा स्थगित कर दी गई।

सीटीईटी जिला समन्वयक विशाल त्रिपाठी ने कहा कि सीबीएसई की ओर से सर्वर क्रैश होने की वजह से सीटेट के दूसरी पॉली और शुक्रवार को आयोजित होने वाली दोनों पालियों की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। शेष परीक्षाएं पुराने कार्यक्रम के मुताबिक ही होंगी।16 दिसंबर को आयोजित दूसरी पॉली और 17 दिसंबर की परीक्षा का कार्यक्रम बाद में जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed