फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crowd in trains increases during festivals, October is full, booking is happening in November

Gorakhpur News: त्योहारों पर बढ़ी ट्रेनों में भीड़, अक्तूबर फुल, नवंबर में हो रही बुकिंग

Sun, 08 Oct 2023 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crowd in trains increases during festivals, October is full, booking is happening in November
त्योहारों पर बढ़ी ट्रेनों में भीड़, अक्तूबर फुल, नवंबर में हो रही बुकिंग
विज्ञापन

दिल्ली जाने के लिए गोरखधाम की थर्ड एसी में मिल सकता है आरक्षित टिकट
- वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति में कंफर्म टिकट के लिए करना होगा इंतजार

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। त्योहार नजदीक आते ही रेलवे पर यात्रियों का बोझ और बढ़ गया है। दशहरा, दीपावली और छठ पर दिल्ली-गोरखपुर रूट पर सभी ट्रेनों की बुकिंग फुल हो गई है। वैशाली, गोरखधाम, बिहार संपर्क क्रांति, गोरखपुर हमसफर जैसी लोकप्रिय ट्रेनों में सीट के लिए अगले महीने की बुकिंग चल रही है। किसी में सेकेंड एसी तो किसी में थर्ड एसी की चुनिंदा सीटें ही बची हैं।
गोरखपुर-दिल्ली रूट की सबसे वीआईपी ट्रेन वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से स्लीपर क्लास में यात्रा करनी है तो 15 नवंबर के बाद ही कंफर्म टिकट मिल पाएगा। वैशाली से दिल्ली से गोरखपुर आने के लिए रविवार आठ अक्तूबर को स्लीपर क्लास में वेटिंग 118 है। थर्ड एसी में भी वेटिंग 31 है। इस ट्रेन में 31 अक्तूबर को भी स्लीपर में 96 वेटिंग है। थर्ड एसी में भी 16 वेटिंग है।
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस में गोरखपुर से दिल्ली जाने के लिए रविवार को केवल थर्ड एसी में एक सीट उपलब्ध है। गोरखपुर से दिल्ली जाने के लिए गोरखधाम में पूरे अक्तूबर में एसी थर्ड में तो सीट है, लेकिन स्लीपर क्लास में वेटिंग है। नई दिल्ली से गोरखपुर आने के लिए गोरखधाम में रविवार को स्लीपर व थर्ड एसी में वेटिंग है। 15 अक्तूबर को दिल्ली से गोरखपुर आने के लिए गरीब रथ में 54 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार संपर्क क्रांति में स्लीपर में 44, थर्ड एसी में 12, सेकेंड एसी में पांच और फस्ट एसी में भी एक वेटिंग है। संपर्क क्रांति में भी स्लीपर क्लास में 75 व थर्ड एसी में 17 वेटिंग है।
-------------
यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियाें का संचालन करेगा। 05557/05558 जयनगर-आनन्द विहार टर्मिनस-जयनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक जयनगर से और 22 नवंबर से छह दिसंबर तक आनंद विहार टर्मिनस से तीन फेरों के लिए किया जाएगा।

05557 जयनगर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी जयनगर से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। बस्ती, गोंडा, सीतापुर होते हुए मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार टर्मिनस-जयनगर विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से 07:30 बजे चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, सीतापुर, गोंडा होते हुए शाम 7:12 बजे बस्ती और रात में 9:31 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में जेनरेटर सह लगेज यान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed