{"_id":"5f741c5f0f965f35206de254","slug":"criminals-attacked-and-firing-on-killer-pradhan-house-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हत्यारोपी प्रधान के घर बदमाशों ने बोला धावा, ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमें परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हत्यारोपी प्रधान के घर बदमाशों ने बोला धावा, ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमें परिजन
Wed, 30 Sep 2020 07:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी प्रधान के घर से मौके से तीन खोखा बरामद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के सहजनवां इलाके के टिकरिया गांव में मंगलवार की आधी रात हत्यारोपित ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। दहशत फैलाने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए।
प्रधान की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर भूमि विवाद में फायरिंग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, टिकरिया गांव में प्रधान अखिलेश सिंह वर्ष 2016 में संतकबीरनगर में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।
पत्नी रंजना सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात तकरीबन 11 बजे बाइक सवार तीन-चार नकाबपोश बदमाश उनके घर पहुंचे। पहले उन्होंने गेट खुलवाने की कोशिश की। गेट नहीं खोलने पर उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाए। फिर फायरिंग करने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटने शुरू हुए तो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूस के तीन खोखे बरामद किए। मौके पर ईंट-पत्थर भी बिखरे पड़े हुए थे। पत्नी रंजना सिंह के मुताबिक, उनके पति का एक बेशकीमती भूमि को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है।
उस मामले में सुलह करने का दबाव बनाने के लिए घर पर फायरिंग की गई है। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। सहजनवां थाने के प्रभारी थानेदार देवेंद्र लाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन