{"_id":"64d3eed1573a9f91ec024d35","slug":"criminal-arrest-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-267916-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माफिया विनोद के साथी उमेश को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माफिया विनोद के साथी उमेश को पुलिस ने दबोचा
Thu, 10 Aug 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
गुलरिया थाने में माफिया विनोद का गुर्गा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जमीन कब्जाने के लिए रंगदारी वसूलने के आरोपी 50 हजार के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय के गुर्गे उमेश कुमार प्रजापति को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। रंगदारी, धमकाने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात को आरोपी बनाया था। जांच के दौरान उमेश कुमार का नाम सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। हालांकि, इनामी माफिया विनोद उपाध्याय की परछाई तक पुलिस अब तक नहीं छू पाई है। आरोपी उमेश जटेपुर दक्षिणी का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, माफिया विनोद पर सबसे पहला केस गुलरिहा थाने में 24 मई 2023 को दर्ज कराया था। इसमें माफिया विनोद, उसके भाई संजय उपाध्याय, नौकर छोटू व दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। केस दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने नौकर छोटू को गिरफ्तार कर लिया था। माफिया पर 50 और उसके भाई संजय पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया।
पुलिस का दबाव बढ़ने पर दो दिन पहले ही संजय उपाध्याय ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, लेकिन विनोद के बारे में जानकारी नहीं हो पाई। जांच के दौरान जटेपुर निवासी उमेश प्रजापति का नाम सामने आया। आरोपी का नाम विवेचना में सामने आने के बाद पुलिस ने उसे वांछित कर दिया था और उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस की विवेचना में आरोपी का नाम सामने आने पर कार्रवाई की गई है।