फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime

हिस्ट्रीशीटर को भगाया, सीओ गोला को कार्रवाई का आदेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
crime
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। बड़हलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर सोमवार को शासकीय अधिवक्ता के साथ एसएसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंच गया। इसकी जानकारी होते ही एसएसपी गुस्से में आ गए और उसे भागते हुए सीओ गोला को कार्रवाई को कहा। शासकीय अधिवक्ता को भी ऐसे लोगों को की पैरवी न करने की चेतावनी देते हुए लौटा दिया। जानकारी के मुताबिक, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता सोमवार की दोपहर अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। 12 बजे के करीब बड़हलगंज इलाके की रहने वाली एक महिला हिस्ट्रीशीटर ललकू यादव की शिकायत लेकर पहुंच गई। उसकी बात सुनने के बाद एसएसपी ने बड़हलगंज थानेदार और सीओ गोला को फोन कर पेशबंदी कर ललकू के साथ ही दूसरे पक्ष के लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आधे घंटे बाद जिला शासकीय अधिवक्ता के साथ ललकू भी एसएसपी से मिलने पहुंच गया। प्रार्थना पत्र लेकर जैसे ही वह सामने आया एसएसपी का पारा चढ़ गया। संपत्ती जब्त कराकर जेल भेजने की धमकी देते हुए कार्यालय से भगा दिया। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि ललकू यादव और दूसरे पक्ष के लोग पेशबंदी कर पुलिस को परेशान कर रहे हैं। सीओ गोला को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed