{"_id":"60bc716a8ebc3ed22e33b4d1","slug":"young-man-murder-due-to-goat-eating-wheat-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बकरी ने खाया गेहूं तो नाराज हो गया पड़ोसी, गुस्से में ले ली एक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बकरी ने खाया गेहूं तो नाराज हो गया पड़ोसी, गुस्से में ले ली एक की जान
Sun, 06 Jun 2021 12:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:30 PM IST
सार
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में हुई सनसनीखेज वारदात। आज होगा मृतक के शव का पोस्टमार्टम, आरोपी से हो रही पूछताछ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बकरी के खाए कुछ ग्राम गेहूं के बदले कोई किसी की जान ले सकता है। सुनने में इस पर यकीन न हो, लेकिन पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में ऐसी ही वारदात हुई है। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया है। यहां एक युवक ने लल्लन नाम के युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ चल रही है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार खजुरिया गांव निवासी 18 वर्षीय लल्लन और रवि में शनिवार को विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रवि ने लल्लन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। कुछ दिन पहले रवि के दरवाजे पर फैलाये गेहूं को लल्लन की बकरी ने खा लिया था। इसी को लेकर दोनों में खुन्नस थी।
मृतक लल्लन के भाई राम अवतार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव निवासी रवि ने शनिवार को दिन में कुल्हाड़ी से लल्लन पर वार किया है। गंभीर रूप से घायल लल्लन मौके पर ही बेहोश हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन वहां ले जाते समय देर रात रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीओ सिटी आलोक प्रसाद का कहना है कि मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे हत्या में तब्दील कर दिया गया है। आरोपी रवि को हिरासत में लिया गया है।