{"_id":"600bb40a8ebc3e2c4d2e52c9","slug":"young-man-dead-body-found-hanging-on-tree-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पेड़ से लटका मिला शख्स का शव, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: पेड़ से लटका मिला शख्स का शव, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Sat, 23 Jan 2021 10:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार की सुबह कसया थाना क्षेत्र गोबरही चौराहे से कुछ दूरी पर एक शख्स का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं जानकारी होने पर पहुंचे मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोबरही चौराहे से कुछ दूरी पर शनिवार की सुबह भठही बाबू निवासी 35 वर्षीय विनोद यादव का शव शीशम के पेड़ से गमछा से लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर कसया एसओ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी होने पर परिजन व कई गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और रामकोला कसया मार्ग के गोबरही चौराहे पर जाम कर दिया। पुलिस टीम लोगों को समझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
खबर ब्रेकिंग है, अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा...