फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wood merchant dead body found in school at siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: खून से लथपथ मिला लकड़ी कारोबारी का शव, हत्या की आंशका

Fri, 23 Apr 2021 12:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Apr 2021 12:35 PM IST
सार

 खेसरहा थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव स्थित बंद पड़े विद्यालय में मिली लाश, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
Wood merchant dead body found in school at siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के खेसराहा थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव स्थित बंद पड़े निजी विद्यालय में शुक्रवार सुबह एक लकड़ी कारोबारी की खून से लथपथ लाश मिली। उसके सिर पर हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी, एडिशनल एसपी, प्रभारी निरीक्षक खेसरहा, प्रभारी निरीक्षक बांसी सहित पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खेसराहा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी सुहेल हुसैन उर्फ बब्बन उम्र लगभग 50 साल लकड़ी का कारोबार करता था। गुरुवार को वह गांव से चार किलोमीटर दूर मरवटिया स्थित आरा मशीन से लकड़ी चिरवाने (लकड़ी के टुकड़े करवाना) गया था।
विज्ञापन


देर रात तक घर नहीं पहुंचा। सुबह ईट भट्टे के बगल बंद पड़े निजी विद्यालय में उसकी खून से लथपथ लाश देखी गई। मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक  खेसरहा हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ईट-भट्ठा पर काम करने वाले झारखंड निवासी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक खेसरहा ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed