फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman murdered out of anger over marriage in non-fraternity of niece in Gida Gorakhpur

झूठी शान में कत्ल: भतीजी की गैर बिरादरी में शादी से नाराज होकर की थी सास की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 03 Feb 2022 01:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Feb 2022 01:08 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि सुरेश नामजद आरोपी था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
woman murdered out of anger over marriage in non-fraternity of niece in Gida Gorakhpur
गोरखपुर गीडा हत्याकांड: मृतक महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर गीडा इलाके के छोटी कैली गांव में 29 जनवरी की रात संजू देवी की हत्या, उसकी बहू के चाचा सुरेश ने की थी। उसने कुबूल किया कि भतीजी के गैर बिरादरी में विवाह के बाद मिलने वाले तानों से खिन्न होकर, उसने यह वारदात अंजाम दी। पुलिस ने बुधवार को नामजद आरोपित के पास से कत्ल में इस्तेमाल तमंचा बरामद होने का दावा करते हुए, उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गांव में चर्चा है कि आरोपी अपनी भतीजी को मौत के घाट उतारने आया था, मगर गलतफहमी में उसकी सास को मार डाला। फिलहाल, पर्दाफाश से परिवार वाले संतुष्ट हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी भले ही किसी को मारने आया रहा हो, मगर उसने कत्ल तो संजू देवी का ही किया।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी सुरेश निषाद को जैतपुर के नंदापार तिराहे से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह कहीं भागने के फिराक में था। दरअसल, संजू का पति राजेश और बेटा सोनू बुधवार को थाने पहुंचे थे। परिवार को भरोसे में लेने के बाद पुलिस ने इस केस का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गांव में बिरादरी का ताना सुनने से आजिज था सुरेश

घटना का पर्दाफाश करने वाले सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश निषाद ने अपराध कुबूल कर लिया है। पूछताछ में सुरेश ने बताया कि उसकी भतीजी अंजू ने अनुसूचित जाति की संजू के बड़े लड़के सोनू के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। गैर जाति में शादी वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। आए दिन गांव व बिरादरी के लोग ताना मारते थे। जिसकी वजह से उसने भतीजी के सास की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि वारदात की शिकार संजू का बेटा सोनू वर्ष 2020 में आरोपी की भतीजी अंजू को प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया था। सोनू के खिलाफ पुलिस ने अपहरण व अन्य मामले में केस दर्ज किया था। बाद में दोनों ने रजामंदी से शादी कर ली थी।

झूठी शान के लिए बेटी की सास का कत्ल समझ से परे

आमतौर पर प्रेम विवाह के विरोध में जब भी गुस्से में हत्या होती है तो अमूमन शिकार लड़का या लड़की बनते हैं। इस मामले में भतीजी की सास शिकार बनी। यही बात गांव वालों में चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा है कि जिस जगह पर संजू उस दिन सोई थी, वहां पर अक्सर बहू सोती थी। हालांकि, घरवाले इस बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस जगह पर संजू की हत्या हुई, वहां पर वही सोती थी।

यह हुआ था

29 जनवरी की रात में बरामदे में सोते समय संजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 30 जनवरी की सुबह बगल में सोये 12 साल के बेटे सुनील को इसकी जानकारी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का नामजद केस दर्ज किया था।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि सुरेश नामजद आरोपी था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed