{"_id":"61b1ece8b73aba55492b1bd5","slug":"woman-dead-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 09 Dec 2021 05:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Dec 2021 05:17 PM IST
सार
पांच महीने पहले युवती की शादी हुई थी। शादी के बाद पति बाहर कमाने चला गया था। गुरुवार की सुबह जब परिजनों ने कमरा खोला तो वह फंदे से लटक कर जान दे दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम करमुआ में बृहस्पतिवार को सुबह एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्राम करमुआ निवासी जगजीवन साहनी की शादी पांच माह पूर्व खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम मायापुर में प्रियंका से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पति जगजीवन साहनी अपने पिता बाबू साहनी के साथ गुजरात कमाने चला गया। घर पर मृतक विवाहिता की वृद्ध सास, ननंद व देवर रहते हैं।
विज्ञापन
सभी बुधवार की रात नित्य की भांति खाना खाकर घर के अंदर सोए थे। नवविवाहिता प्रियंका भी अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब प्रियंका देर तक नहीं जगी तो परिजन उसके कमरे में जगाने के लिए पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख अवाक रह गए।
विज्ञापन
परिजन देखे कि वह साड़ी का फंदा गले में लगाकर पंखे से लटकी हुई है। यह देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने शव को फंदे से उतारकर इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।